हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ समय से अलग-अलग जिलों में हो रही शादियों को लेकर बेहद चर्चा में बना हुआ है। अब एक बार फिर हिमाचल में एक अनोखी शादी हुई है- जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। कहते हैं कि प्रेम जाती पाती और सरहदें नहीं देखता। प्यार किसी भी धर्म समुदाय या संस्कृति से नहीं बंधा होता है।

साउथ अफ्रीका से आई बारात

वहीं, हिमाचल की संस्कृति और यहां के लोग पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिमाचल के कई युवाओं ने विदेशी मेमों के साथ शादी रचाई है और कई दूसरे देशों के युवाओं को हिमाचल की बेटियों की सादगी भायी हैं। अब ऐसी ही एक और शादी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में भी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हाद.सा : 2 लोगों की मौ*त; बैसाखी पर बच्चों से मिलने आए थे परिजन- खाई में गिरी कार

साउथ अफ्रीका का दूल्हा, हिमाचल की दुल्हन

आपको बता दें कि सुजानपुर के कक्कड़ की बेटी रुक्मिणी देवी की शादी पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उनका विवाह सरहदों को जोड़ने वाला एक खूबसूरत उदाहरण बन गया है। रुक्मिणी ने अपने जीवन साथी के रूप में साउथ अफ्रीका के रहने वाली युवक को चुना है।

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और विवाह बंधन में कदम रखा। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के परिजन और सगे संबंधी साउथ अफ्रीका से हिमाचल पहुंचे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फास्ट डिलिवरी के चक्कर में ट्रक के नीचे आया BLINKIT बॉय- मौके पर ही तोड़ा दम

बारातियों ने खूब लगाई नाटी

साउथ अफ्रीका से आए बारातियों को हिमाचल के रीति-रिवाज और पकवान खूब भाए। बारातियों ने पहाड़ी गानों पर जमकर नाटी लगाई। बारातियों ने मेहंदी, हल्दी, वरमाला सहित सभी पारंपरिक अनुष्ठानों में पूरे उत्साह से भाग लिया।

 

दूल्हे ने पहनी शेरवानी

शादी की खास बात ये भी रही कि दूल्हे ने शादी की सभी रस्मों को बहुत मन से निभाया। शादी में जहां दूल्हे ने शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं, बारात में शामिल हुई महिलाओं ने लहंगा पहना। सभी को हिमाचली रीति-रिवाज और रस्में बहुत पसंद आई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग

कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?

दुल्हन ने बताया कि दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

 

फौजी है लड़की के पिता

दुल्हन ने बताया कि उसके पिता प्रीथी सिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। प्रीथी सिंह इंडियन आर्मी में सूबेदार पद से रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने उनके रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें