शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह-सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई।
5 जिलों में आया भूकंप
आपको बता दें कि भूकंप के जोरदार शिमला के साथ-साथ सोलन, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर के भी कई इलाकों में महसूस किए गए हैं। जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त कई लोग चैन की नींद सो रहे थे। जबकि, कुछ लोग अपने-अपने काम पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में अब आउटसोर्स भर्ती पर हुआ हंगामा, नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने किया वॉकआउट
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
भूकंप के झटके आज सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर महसूस हुए हैं। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
लोगों ने महसूस किया भूकंप
बताया जा रहा है कि भूकंप करीब 3 सेकेंड तक रहा। कुछ लोगों ने भूकंप के जोरदार झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : देहरादून से हिमाचल में हो रहा था नशा सप्लाई, मास्टरमाइंड मनीषा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।
हिलने लगती है धरती
सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
