कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों शीतकालीन विधानसभा सत्र के चलते धर्मशाला में हैं। CM सुक्खू बीते मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे थे। कल सुबह सैर करते-करते CM सुक्खू धर्मशाला के कचहरी बाजार पहुंचे।

सब्जी बेच रही बेटी से CM ने की बात

यहां पर CM सुक्खू ने बाजार में सब्जी बेच रही एक बेटी और वर्षाशालिका में बैठी एक अन्य बेटी से बातचीत की। इसके साथ-साथ उन्होंने कई राहगीरों से भी बातें की। CM सुक्खू को बाजार में देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी बाइक, टीचर ने तोड़ा दम- पति की हालत भी बेहद नाजुक

दूसरी बार हुई मुलाकात

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले साल भी इसी सब्जी बेचने वाली बेटी से मिले थे। जिसके बाद उन्होंने बजट में छोटे दुकानदारों के लिए ऋण माफी योजना लागू की थी। CM सुक्खू को दोबारा अपने सामने देखकर बेटी बेहद खुश हुई।

 

कई लोगों से की बात

इस दौरान CM सुक्खू ने बाजार में मौजूद कई लोगों से बातचीत की। कई लोगों ने CM को स्थानीय समस्याएं बताई। CM ने लोगों का आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द ही निपाटारा कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की घर में रेड : किराएदार के कमरे से मिला ढेर सारा नशा, कैश और गहने

आज विधानसभा का दूसरा दिन

विदित रहे कि शीतकालीन सत्र के चलते 5 दिसंबर तक CM सुक्खू धर्मशाला में ही हैं। आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। आज भी विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सदन में जाने से पहले विपक्ष तख्तियां लेकर सदन के बाहर पहुंचा है और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहा है।

पहले दिन कांग्रेस ने की नारेबाजी

सत्र के पहले दिन जहां कांग्रेस ने भाजपा के विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को लेकर जमकर नारेबाजी की तो वहीं सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें