नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में पाकिस्तान देर रात कई आबादी वाले भारतीय क्षेत्रों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कई ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक कई लोग जान भी गवां चुके हैं।
सरकारी अफसर समेत 3 की मौत
ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के राजौरी से सामने आया है। यहां पर आज सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक सरकारी ऑफिसर और मासूम बच्चे समेत दो नागरिकों की मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्बदुला ने इन तीनों की मौत पर दुख जताया है। सूत्रों के अनुसार, इन लोगों के घर पर पाकिस्तानी गोला गिरा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस जिले में सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने मेडिकल किट तैयार रखने को कहा
मृतकों की पहचान
- राज कुमार थापा (ADC राजौरी)
- आशा नूर (2 साल)
- मो. शोएब (35)
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघ, तेज तूफान की भी चेतावनी जारी
शनिवार सुबह फिर से हमले, राजौरी में 3 की मौत
शनिवार सुबह पाकिस्तान ने फिर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के कई इलाकों में हमला किया। खासकर राजौरी, पुंछ और जम्मू में भारी गोलाबारी की गई। इसमें राजौरी के एक प्रशासनिक अधिकारी समेत कुल 3 लोगों की जान चली गई। कई इलाकों में नागरिक इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। जम्मू शहर पर भी हवाई हमला जारी है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में रेड अलर्ट है, जबकि चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।
पाकिस्तान ने फैलाई अफवाह, भारत ने पेश किए सबूत
भारत के अत्याधुनिक S-400 डिफेंस सिस्टम को लेकर पाकिस्तान द्वारा फैलाया गया झूठ अब सामने आ गया है। शनिवार को कुछ पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह दावा किया गया कि उनके हमले में भारत का S-400 सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन दैनिक भास्कर से बातचीत में एक सीनियर डिफेंस अफसर ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे "फेक न्यूज" बताया।
