बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां थाना भराड़ी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बेटी के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है।

17 वर्षीय लड़की लापता

परिजन लापता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं। लापता लड़की के भाई उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भराड़ी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 12वीं पास को मिल रही नौकरी : भरे जाएंगे 150 पद, जल्द करें आवेदन

कहां चली गई लड़की?

भाई ने बताया कि उसकी बहन सुबह घर से दूध लेने निकली थी। मगर उसे बाद से वो अभी तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लड़की की सहेलियों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परिजनों ने पुलिस से बेटी को ढूंढने में मदद मांगी है।

कहीं नहीं जाती थी बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उधर, पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : महिला कर्मी का कारनामा! सरकारी पाइपों से बना दी घर की रेलिंग, विजिलेंस ने मारी रेड

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लापता लड़की की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी लड़की की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने लापता लड़की के परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही लड़की को सही-सलामत ढूंढ लिया जाएगा।

लड़की को ढूंढने में करें मदद

लापता लड़की के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया नजदीकी थाने में संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें