शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने शिक्षण पदों के लिए बम्पर भर्ती अधिसूचना 2026 जारी की है। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन 57,700 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रति माह तक मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी डिटेल और योग्यता की जानकारी।
रिक्त पद और वेतन सीमा
पद शैक्षणिक वेतन मैट्रिक्स स्तर (7वां CPC) वेतन सीमा (रुपए)
प्रोफेसर शैक्षणिक स्तर-14 1,44,200 – 2,18,200
सह-प्राध्यापक शैक्षणिक स्तर-13ए 1,31,400 – 2,17,100
सहायक प्रोफेसर शैक्षणिक स्तर-10 57,700 – 1,82,400
यह भी पढ़ें : हिमाचल: किन्नर के भेष में मंदिर के बाहर घूम रहा बांग्लादेश का इस्लाम मोहम्मद, धन उगाही के भी आरोप
PHD अच्छे शोध और 10 साल का अनुभव जरूरी
प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास अपने विषय में PHD की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें कम से कम 10 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए, जो UGC सूचीबद्ध या peer-reviewed जर्नल में हों। उनके कुल शोध स्कोर 120 या उससे ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा, इस पद के लिए उम्मीदवार का शिक्षण या अनुसंधान का अनुभव कम से कम 10 साल होना अनिवार्य है।
मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक
एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए आपके पास अपने विषय में PHD होनी चाहिए। इसके अलावा, आपकी मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए और आपको कम से कम 8 साल का पढ़ाने या रिसर्च करने का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आपके पास कम से कम 7 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए और आपका कुल शोध स्कोर 75 या उससे ज्यादा होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल 21 साल की विवाहिता ने कमरा बंद कर उठाया गलत कदम, पीछे छूट गई 10 माह की मासूम
इन लोगों को मिलेगी छूट
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आपके पास मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। अगर आप SC, ST, OBC या दिव्यांग हैं, तो आपको 5% की छूट मिलेगी। अगर आपके पास PHD नहीं है, तो आपको NET, SLET या SET पास करना जरूरी है। इसके अलावा, आपको UGC के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए।
कितने हैं आवेदन शुल्क ?
- सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवार
- फॉर्म भरने का शुल्क: 250 रुपये
- परीक्षा का शुल्क: 1500 रुपये
- कुल: 1750 रुपये
यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार ने 3 साल में सुक्खू सरकार पर कितनी की धनवर्षा, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
SC / ST / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार
- फॉर्म भरने का शुल्क: 0 रुपये
- परीक्षा का शुल्क: 1500 रुपये
- कुल: 1500 रुपये
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले CUHP के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब लॉगिन करें और फॉर्म भरना शुरू करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई का विवरण, अनुभव और जरूरी दस्तावेज डालें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सारी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट निकाल लें।
