चंबा। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर आई है। चंबा जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 64 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रिक किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की सुक्खू सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम, दो सप्ताह में भरने होंगे ये खाली पद
कहां कितने भरे जाएंगे पद?
उपमंडल भटियात
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- 10 पद
- आंगनबाड़ी सहायिका- 28 पद
- आंगनवाड़ी केंद्र 2/4 बकलोह कैंट- 1 कैच कार्यकर्ता, 1 कैच सहायिका का पद
उपमंडल डलहौजी
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- 6 पद
- आंगनबाड़ी सहायिका- 19 पद
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : भरे जाएंगे 500 पद, दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। जिसमें-
- साहला
- काथला
- धामग्राम
- मतिहार
- बनोली
- पुखरेख
- दुआली
- चलाहडी
- डलहौजी क्लव
- पारला मेल
- कलोनी
- कनियाडका
- कल्लर
- समलेउ
- कुट
- महतोली
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट : नदी-नालों से रहें दूर, जानें मौसम अपडेट
आंगनबाड़ी सहायिका
आंगनबाड़ी सहायिका के पद इन आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। जिसमें-
- कलहेतर
- बनोली
- कथयाडी
- छोन्टलू
- नरवाडी
- नहीनाल
- 2/4 बकलोह कैन्ट
- धारणा
- खरेडा
- मुराडी
- बलेरा बासा
- गोरत
- साहला
- द्रमण
- अंगरेड
- छांव
- पुरखडा
- अनाई
- मैहली
- तलारा,
- गुदवाना
- कुठारा
- जाम्बल
- नैनीखडड
- जतरून
- मिहाल
- ललहेड
- मीहणू
- कैहल
- वैली
- संजय
- कुन्ना
- अप्पर गुनियाला, भोटन
- सुकडाई बाई
- कल्लर
- बस स्टैंड
- खडान्दर
- छाणा
- भरेरा
- फरोली, कुट (पंचायत वलेरा)
- रूलयाणी
- मोतीटिव्यां
- चकरा
- भटेड
- समोट
यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला : तलाक के बाद भी हर महीने पति से पैसे ले सकती है पत्नी...
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 02 सितंबर, 2026 बुधवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार दो अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि-
- भटियात उपमंडल- 8 सितंबर,, 2026 (शुक्रवार) सुबह 10 बजे, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी
- डलहौजी उपमंडल- 11 सितंबर, 2026 (शुक्रवार) सुबह 10 बजे, कार्यालय उपमंडलाधिकारी डलहौजी
यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING- सनकी पिता ने 6 वर्षीय बेटे को रावी में फें...का, तलाश में जुटी पुलिस
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से गिरा मलबा, चपेट में आईं कई बाइक-स्कूटी; तेज बारिश में स्कूल-कॉलेज बंद
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के चिकित्सा इतिहास में पहली बार हुई ऐसी सर्जरी, डॉक्टरों ने जोड़ दिया शख्स का क*टा हाथ
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
- शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
- अनुभवी- 3 अंक
- दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
- SC/ST/OBC- 2 अंक
- बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
- एकल नारी- 3 अंक
- दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
- बेटियों की माता- 2 अंक
- साक्षात्कार- 3 अंक
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : भरे जाएंगे 500 पद, दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
