शिमला। सेहत को लेकर बढ़ रही जागरूकता और बढ़ते फिटनेस ट्रेंड के बीच लोग अचानक चीनी का सेवन छोड़ रहे हैं। लोग ये नहीं जानते कि एक दम चीनी छोड़ना भी नुकसानदायक हो सकता है। आज हम इसी से जुड़ी बातों को समझने की कोशिश करेंगे।
अचानक चीनी छोड़ना सही नहीं
चीनी छोड़ना एक प्रोसेस है। इसके लिए भी डॉक्टरी सलाह मायने रखती है। अगर चीनी धीरे-धीरे और सही तरह से ना छोड़ी जाए तो ये समस्या का कारण बन सकती है। एक दम चीनी छोड़ने से कई नुकसान हो सकते हैं।
जैसे-
- आप थका और कमजोर महसूस करेंगे।
- आपको मूड स्विंग होंगे और आप चिड़चिड़े हो जाएंगे।
- आप में सिरदर्द और ब्रेन फॉग के लक्षण दिखने लगेंगे।
- आपको नींद आने में परेशानी महसूस होने लगेगी।
- आप मीठे की क्रेविंग करने लगेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू करना है बिजनेस ? कमाल कर देंगे ये 3 आइडिया
मीठा छोड़ने के लिए प्लैन करें डायट
अगर आप सच में मीठा छोड़ना चाहते हैं या शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। आप अपने खान-पीने से धीरे-धीरे मीठा छोड़ने का प्लैन बना सकते हैं लेकिन एकदम मीठा छोड़ने के प्लैन को पूरी तरह इग्नोर करें। शुगर पूरी तरह छोड़ना सभी के लिए आवश्यक नहीं लेकिन सीमित मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगस्त महीने में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल
किस तरह से छोड़ें शुगर ?
- शुगर को एक दम ना छोड़े, इसे धीरे-धीरे कम करें।
- नेचुरल शुगर जैसे फल, गुड़, खजूर आदि सीमित कर दें।
- किसी भी तरह का प्रोसेस्ड खाना, मीठा और ड्रिंक ना लें।
- जब मीठा खाने की क्रेविंग हो तो ड्राई फ्रूट्स या फल लें।
- अपनी डाइट का हेल्दी रखें और नियमित एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैं ये तीन राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान, दूर-दूर से पढ़ने आते हैं बच्चे
ध्यान रखें कि अचानक चीनी छोड़ने से शरीर पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसे धीरे-धीरे कम करना ही समझदारी है। अगर डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से ही शुगर मैनेज करें।
