चंडीगढ़ | देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। पंजाब और चंडीगढ़ में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने भी अगले दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर उठाया गया है ताकि बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर रखें और किसी भी अफवाह से बचें।

 

उरी में भी हालात तनावपूर्ण


इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पिछले एक घंटे से भारी शेलिंग जारी है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही इस गोलाबारी का भारतीय सेना मजबूती से जवाब दे रही है। नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

 

लाहौर में भारत का बड़ा हमला


पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और पोकरण सेक्टर में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारत ने लाहौर में चार बड़े धमाके किए। रायविंड रोड, बर्की एयरबेस, फिरोजपुर रोड और एक छावनी क्षेत्र में हुए इन धमाकों में पाकिस्तानी सेना के कम्युनिकेशन सेंटर, हथियार डिपो और आतंकी लॉंचिंग पैड तबाह कर दिए गए।

 

S-400 से नाकाम हुए हमले


पाकिस्तान द्वारा दागी गई 8 मिसाइलों को भारत की S-400 और सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरबेस पर हमले की कोशिशें नाकाम रहीं।

 

भारत ने मार गिराए पाकिस्तानी फाइटर जेट


इसके तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 2 JF-17 और 1 F-16 फाइटर जेट मार गिराए। साथ ही दुश्मन के AWACS विमान को भी ढेर किया गया, जो उसकी निगरानी क्षमता की रीढ़ था।

 

राजौरी में फिदायीन हमला भी नाकाम


राजौरी सेक्टर में 120 ब्रिगेड पर फिदायीन हमला भी भारतीय सेना ने विफल कर दिया। सभी आतंकी मौके पर ही मारे गए।

 

सेना हाई अलर्ट पर


देशभर में सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की और स्पष्ट संदेश दिया — अब हर गोली का जवाब बम से दिया जाएगा।