08 March 2024 Rashifal: इंसान के जीवन में ग्रह नक्षत्र का काफी महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। कल यानी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 8 मार्च 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं 8 मार्च का सम्पूर्ण राशिफल मेष राशि। इस राशि के लोगों द्वारा आज के दिन किया गया काम सराहनीय और प्रशंसा में वृद्धि कराने वाला हो सकता है। नौकरी के लिए आपको पूरी एकाग्रता की जरूरत है। आप अपने दोस्तों और प्रियजनों पर निर्भर रह सकते हैं। मेष राशि के लोग जो कृषि का कार्य करते हैं, उन्हें लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग धर्म-कर्म के प्रति अपनी आस्था मजबूत रखेंए तभी मन में जो अनावश्यक तनाव है उससे दूर हो पाएंगे। वृष : इस राशि के लोगों से पिछले कार्यों की सूची मांगी जा सकती है, इसलिए पेंडिंग कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले उन्हें ही करने के प्रयास करें। दांपत्य जीवन में तनाव में वृद्धि के आसार दिख रहे हैं, इसकी मुख्य वजह घर के खर्चों में बढ़ोतरी का होना भी हो सकता है। सेहत में छोटी-मोटी बीमारियों को अनदेखा न करें, ऐसा करने से बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को किसी मित्र के विवाह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। मिथुन: काम की सफलता इस राशि के लोगों के मन में अहंकार पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें वरना कष्ट बढ़ सकते हैं। जो लोग रिटेल के काम से जुड़ें है, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। मेडिकल फील्ड में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन समय बढ़ाना होगा, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप आवश्यकता से कम मेहनत कर रहें है। कर्क: इस राशि के लोग स्वास्थ्य में कुछ उतार.चढ़ाव महसूस करेंगे। मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति आय में वृद्धि कराने वाली है, खासतौर से आज वह लोग लाभान्वित होंगे जो पैतृक व्यापार चलाते हैं। वातावरण में सकारात्मक बदलाव आपके और परिवार के मन को सुकून देना वाला होगा और आप में नई ऊर्जा का संचार करेगा। छोटी मोटी शारीरिक समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती है। सिंह: इस राशि के लोगों को अगर ऑफिस के काम से बाहर जाने का मौका मिले तो फैसला लेने में ज्यादा देर ना करें। सेहत को लेकर की गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, क्योंकि छोटी समस्या को बड़ी होने में देर नहीं लगती है। युवा वर्ग को शिव आराधना करनी है, तो बाबा का गन्ने के रस अभिषेक करते हुए मंत्र का जाप करें। अत्यधिक भावुकता आपको टेंशन दे सकती है, इसके साथ ही आपको निर्णय लेने में कमजोर कर सकती है। कन्या: कन्या राशि के जो लोग पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उन पर आज के दिन कार्यभार अधिक हो सकता है। गलतफहमियां बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध खराब कर सकती है, इस ओर अलर्ट रहें, युवा वर्ग हाथ पर हाथ रखकर सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठे, क्योंकि इस तरह से सिर्फ आप अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे और आपके हाथ कुछ भी नहीं लगेगा। बातों को राई का पहाड़ कतई न बनाए, जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ संवाद निरंतर जारी रखें। सेहत में नींद पूरी न होने से सिर और आंख दर्द होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तुला: इस राशि के लोगों को अपनी वाणी में संयम रखना होगा। क्योंकि तीखी बोली करीबी रिश्तों में मन मुटाव करा सकती है। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधों को मजबूत करने वाली है, संबंध में प्रेम का संचार महसूस करेंगे। जॉब प्रोफाइल मेंटेन करनी होगीए इसके लिए कार्यस्थल का चुनाव बहुत सोच समझकर करें, इस समय ज्ञान पर फोकस करें न कि सैलरी पर। कोई बड़ी डील होने की प्रबल संभावना हैए बस कार्यों को मजबूत करके रखें। वृश्चिक: इस राशि के जो युवा अभी कंपटीशन की दुनिया में पैर रख रहे हैं, उन्हें अपनी नींव को मजबूत करने पर फोकस करना होगा। ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए कुछ तनावपूर्ण माहौल तैयार कर सकती है, छोटी छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं। बच्चों के साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार करेंए बहुत ज्यादा सख्ती भरा रवैया उन्हें आपसे दूर कर सकता है। सेहत में वायरस बीमारी की चपेट में आने की आशंका हैए इस ओर सचेत रहें और अपना ध्यान रखें। धनु : इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैंए वह बिना सोचे.समझे निर्णय ना लें बल्कि नयी नौकरी के लिए अच्छे लिंक्स क्रिएट करें। ग्रहों की स्थिति आपके लाभ दिलाने वाली चल रही है, व्यापारी वर्ग को बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना दिख रही है। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करें, या इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लें। सेहत संबंधित मामलों में बालों की केयर करनी है, वक्त पर इलाज न करने से समस्या बड़ी और गंभीर हो सकती है। मकर: इस राशि के कारोबार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैए यदि लोन के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी पास हो सकता है। नए रिलेशन में समस्याओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए विश्वास स्थापित करने के लिए एक दूसरे को समय देना चाहिए। बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनका सहयोग प्राप्त होने के साथ कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। सेहत में अचानक से पेट दर्द होने की आशंका है, जो दवा लेने के बाद सही भी हो जाएगा। कुंभ: इस राशि के लोग काम को लेकर एनर्जेटिक रहेंगे और समय पर काम खत्म करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। युवा वर्ग को ब्याज पर धन देने के लोभ से बचना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको लाभ की जगह घाटा हो सकता है, अर्थात हो सकता है कि आपको रकम ही वापस न मिले। माता जी का कमर दर्द बढ़ सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें और उन्हें झुककर कार्य न करने की सलाह दें। सेहत में इस राशि के बच्चे के खानपान पर ध्यान देना है, उसे पौष्टिक आहार देने का प्रयास करें। मीन : इस राशि के युवा वर्ग को अपने पसंदीदा गुरू का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों संग आज रात का खाना कहीं बाहर खाने जा सकते हैं, या किसी निमंत्रण में भी शामिल हो सकते हैं। मीन राशि के सीनियर लोगों को अपने काम करने के साथ जूनियर के काम को सुधारने का काम भी करना पड़ सकता है। ऐसे व्यापारी जो सरकारी योजनाओं से जुड़कर कार्य करते हैंए उन्हें अपना हर एक कदम फूंक कर रखना होगा।
महाशिवरात्रि राशिफल: किसे मिलेगी सफलता की सीढ़ी, किसका बनेगा काम- जानें यहां

संबंधित खबरें
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: खंभे पर चढ़े बिजली कर्मचारी को लगा करंट, परिवार ने खो दिया कमाउ बेटा; पसरा मातम
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में अगले कई दिन होगी भारी बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: चिट्टे की बड़ी खेप देख पुलिस के उड़े होश, 3 पंजाबी युवकों के पास मिला 70 लाख का नशा
विविधN4H_Desk
नाना पाटेकर के निधन से शिमला भी गमगीन, दो साल पहले हिमाचल में बिताया वक्त अब यादों में रह गया
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: पेंशन नहीं तो इच्छामृ*त्यु दे दो..! कर्मचारी की एक गलती से 100% दिव्यांग को 10 माह से नहीं मिली पेंशन
हादसाN4H_Desk
सड़क पर पानी नहीं, बीयर लगी बहने... ! हिमाचल में बीयर से भरा ट्रक पलटा; मची अफरा-तफरी
राजनीतिN4H_Desk
हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' कर रहे CM सुक्खू! जयराम ठाकुर बोले: कांग्रेस की गुटबाजी भी हो गई उजागर
विविधN4H_Desk
हिमाचल के लिए मोदी सरकार ने फिर खोला खजाना, मिलेगी करोड़ों रुपए की सहायता; जानें कहां होगी खर्च
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल: अब सड़क पर कटेगा चालान तो मौके पर होगा डिजिटल भुगतान; जानें सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था
राजनीतिN4H_Desk
हिमाचल छोड़ दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू : राहुल गांधी की गिरफ़्तारी के बाद बदला शेड्यूल
अपराधN4H_Desk
हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ी निकिता : गाड़ी में 2 दोस्तों संग निकली थी चिट्टा बेचने...तीनों पहुंचे जेल
विविधN4H_Desk
हिमाचल : मनचाहे स्टेशन पाने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं कर्मचारी! हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
विविधN4H_Desk
हिमाचल में ट्रेकिंग पर निकले पांच ट्रैकर लापता, पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू जारी- बर्फबारी बनी बाधा
अपराधN4H_Desk
हिमाचल के शनिदेव मंदिर में मूर्तियां खंडित, शिवलिंग भी तोड़ा- पुलिस ने दबोचा आरोपी
अपराधN4H_Desk
हिमाचल शर्मसार- विद्या के मंदिर के पास 13 वर्षीय लड़की से नीचता, रिश्तेदार समेत 5 पर आरोप
राजनीतिN4H_Desk
वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने के प्रयास का कड़ा विरोध, प्रतिभा सिंह ने जताई आपत्ति
विविधN4H_Desk
चलती HRTC बस के खुले टायर : महिला, बच्चों समेत 30 यात्री थे सवार; मची चीख-पुकार
उपलब्धिN4H_Desk
हिमाचल की चैंपियन बेटी से मिलेंगी नीता अंबानी, अब ओलंपिक गोल्ड के सपने को मिलेगी नई उड़ान
यूटिलिटीN4H_Desk
हिमाचल में खराब मौसम के बीच लैंडस्लाइड- मलबे में दबीं चलती गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
विविधN4H_Desk
सांसद कंगना रनौत का बयान- केंद्र पर बोझ बन गया हिमाचल, मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें