चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन हो गया है, लेकिन इस बार समापन समारोह मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति से फीका ही रहा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब मौसम का हवाला देकर समापन समारोह में वर्चुअल माध्यम से ही जुड़े। मुख्यमंत्री के साथ चंबा जिले के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। वहीं, मिंजर मेले में न जाने की प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना और चंबा जिला को कई सारे तोहफे देकर की है। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के वर्चुअल समापन के दौरान चंबा के लिए 120.44 करोड़ की लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें: पांचवें दिन मिले दो लोग: सतलुज के किनारे, घर से 14 Km दूर मुख्यमंत्री ने चंबा को क्या-क्या दिया
  • 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन की पायलट परियोजना की आधारशिला रखी गई
  • 35.38 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय भवन और 11.12 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस ग्राउंड चंबा में बनने वाले इन डोर स्टेडियम की आधारशिला रखी गई।
  • 4.64 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय हॉल और पुस्तकालय की भी आधारशिला रखी गई
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएंडएच) चंबा में नवनिर्मित ट्रॉमा केयर सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिस पर 10.38 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • उसी अस्पताल में विद्युत सब स्टेशन का भी उद्घाटन किया, जिस पर 20.58 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा में 11.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पीजी ब्लॉक, तीसा में 1.68 करोड़ रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बघेईगढ़ तथा भंजरारू (तीसा) में 6.11करोड़ रुपए की लागत से बने नए बस अड्डे का उद्घाटन भी किया।
  • चंबा-चौरी-जोत सुरंग के निर्माण के लिए परामर्श सेवाओं के लिए चार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं

चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा जिले की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 165 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं व इसके भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के सभी पद भरे जाएंगे। [caption id="attachment_12784" align="alignnone" width="723"] Chamba-minjar[/caption] यह भी पढ़ें: नशा माफिया के घर रेड, अलमारी से मिला 59 लाख रुपए से अधिक कैश- तस्कर फरार

क्या बोले कुलदीप पठानिया

वहीं, स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्तमान राज्य सरकार के तहत महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: अंगदान कर चार लोगों को दिया जीवनदान, 18 साल का था हर्ष चंबा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है। राज्य सरकार चंबा जिला और पूरे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके ठोस परिणाम पहले से ही दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें कब और क्या हैं अहम मुद्दें

नीरज नैयर ने निभाई परंपरा

वहीं सीएम सुक्खू के मिंजर मेले के समापन पर ना पहुंचने से सदर विधायक नीरज नैयर ने मिंजर मेले के समापन की परंपरा निभाई। उन्होंने मिंजर को रावी में विसर्जित किया। इस दौरान मिंजर मेले के समापन में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे विधायक नीरज नैयर ने चंबा जिला की विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें