ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। कैदी को सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल लाया जा रहा था। इसी दौरान कैदी पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गया।
दिन-दिहाड़े कैदी फरार
कैदी के इस तरह से भागने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, दिन दिहाड़े हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भौचक्के रह गए। कैदी के फरार होने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली खिलखिलाती धूप, जानिए अब कब बरसेगी आसमान से आफत
पेशी के लिए आया था बाहर
दरअसल, पुलिस इस कैदी का बुधवार को सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल वापस लेकर जा रही थी। इसी बीच वो पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जगह-जगह की नाकाबंदी
वहीं, कैदी के साथ आए जवानों ने जिला पुलिस से संपर्क किया और कैदी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के मेजर निखिल को मिलेगा सेना मेडल, ऑपरेशन सिंदूर में प्ले किया था अहम रोल
पोक्सटो एक्ट में नामजद
बताया जा रहा है कि ये कैदी गुलशन कांगड़ा जिला के खोली क्षेत्र का रहने वाला है। पोक्टो एक्ट में नामजद होने में कैदी जेल में बंद था। इस कैदी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कैदी की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है।
इलाके का चप्पा-चप्पा छान रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कैदी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की भी जांच की जा रही है। साथ ही जंगल का भी चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP में फेरबदल : नई टीम का हुआ ऐलान, जानें किन-किन को मिली जिम्मेदारियां
चंबा से भी कैदी फरार
आपको बता दें कि चंबा जिले की राजपुरा जेल से बीती 27 मई को साफ-सफाई करने के लिए कैदी कारगार से बाहर लाए गए थे। दोपहर करीब 3.30 बजे इब्राहिम पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मौके से फरार हो गया। जिसका अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल पाया है।
