#अपराध
March 16, 2026
हिमाचल : सीढ़ियां उतरते गिरे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, थमी सांसें- परिजनों ने जताया संदेह
सीमेंट से बनी गली में सिर के बल गिरे दोनों
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। नादौन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष की सीढ़ियां उतरते समय अचानक पैर फिसलकर गिरने मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि उनके साथ मौजूद साथी उन्हें बचाने की कोशिश में खुद भी नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास हुआ। उस समय प्रदीप शर्मा अपने दोस्त और टैक्सी यूनियन नादौन के पूर्व प्रधान परविंदर कटोच के साथ क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित एक दुकान के लैंटर से सीढ़ियां उतर रहे थे।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार नए बजट को लेकर तैयार, आज CM देंगे फाइनल टच- जानें क्या होगा खास ?
बता दें कि सीढ़ियां उतरते समय अचानक किसी कारण से दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे नीचे गिर पड़े। एक-दूसरे को संभालने और बचाने के प्रयास में दोनों ही नीचे आ गिरे। इस दौरान प्रदीप शर्मा सीमेंट से बनी गली में सिर के बल गिर गए, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई। वहीं इस हादसे में परविंदर कटोच को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद आसपास मौजूद गांव के युवाओं ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदीप शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल परविंदर कटोच को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत का मौसम: ओलावृष्टि से बागवानों की फसल तबाह, 6 दिन नहीं मिलेगी राहत
प्रदीप शर्मा उम्र 57 साल निवासी गांव के रुप में हुई है जो नादौन प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे थे।
प्रदीप शर्मा की अचानक हुई मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व उनके घर पहुंचने लगे। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने इस घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई उस वक्त मौके पर तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे, इसलिए घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास बैग में नशा लेकर बैठा था युवक, बड़ी डील होने से पहले पहुंच गई पुलिस
प्रदीप शर्मा के भाई और वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा सहित गांव के कई लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह ASP हमीरपुर राजेश शर्मा और DSP नादौन गौरवजीत सिंह (आईपीएस) खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी मौजूदगी में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस द्वारा पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला : बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह
उधर पुलिस ने प्रदीप शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर गांव बेला के मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके बेटे बिशु ने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदीप शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। इस संबंध में ASP हमीरपुर राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।