सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में बीते रोज ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। सोलन जिला में शिकार को गए दो लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। अब सोलन जिला में ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है।

युवक की संदिग्ध मौत

दरअसल सिरमौर जिला से लापता एक  युवक का शव सोलन जिला के एक होटल के कमरे में मिला है। इस युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं बीते रोज की घटना को देखते हुए सोलन पुलिस इस मामले की भी गहनता से जांच में जुट गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही केंद्र ने फेर लिया मुंह, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा

31 साल का था मृतक युवक

बताया जा रहा है कि सिरमौर जिला के राजगढ़ से एक 31 वर्षीय युवक लापता हो गया था। जिसका शव अब सोलन जिला के एक होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। होटल कर्मचारियों के अनुसार होटल का कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फरवरी में बिना सब्सिडी के आएगा बिजली बिल, जानें किन्हें लगेगा झटका

होटल का कमरा अंदर से था बंद

मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल स्टॉफ की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमरे से साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

क्या बोले एसपी सोलन

एसपी गौरव सिंह के अनुसार शख्स की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। सोलन पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस  हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। जल्द की मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर चल रही देवर के ब्याह की तैयारियां, भाभी ने झूठी कहानी रच किया ड्रामा

बीते रोज ही एक युवक की हत्या का मामला आया था सामने 

बता दें कि बीते रोज शनिवार को ही सिरमौर जिला के नारग के रहने वाले एक व्यक्ति की सोलन में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद दो आरोपियों ने मृतक का सिर भी धड़ से अलग कर दिया था। आरोपियों ने धड़ को सिरमौर जिला की गुफा में जाकर जलाने का प्रयास किया। जबकि सिर को सुलतानपुर के जंगल में जमीन में दफना दिया था। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपी पुलिस के हाथ लग गए और इस मामले का पटाक्षेप हो गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें