राजनीति

#राजनीति

January 26, 2025

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही केंद्र ने फेर लिया मुंह, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा

हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को मांगा पूरा वेतन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Health Minister Mandi

मंडी। हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। उसके बाद से केंद्र सरकार ने मदद करना लगभग बंद कर दिया है। यह बात आज मंडी में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। पिछले दो सालों से हिमाचल को केंद्र सरकार से उसकी हिस्सेदारी तक नहीं मिली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार दो साल आपदा आती रही। लेकिन केंद्र सरकार से जो राहत पैकेज मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिला। आपदा में भी केंद्र ने कोई सहयोग नहीं किया। बल्कि प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर आपदा राहत पैकेज जारी कर लोगों की मदद की। हिमाचल मंे कांग्रेस सरकार सीमित संसाधनों में भी अच्छा काम कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फरवरी में बिना सब्सिडी के आएगा बिजली बिल, जानें किन्हें लगेगा झटका

जानें क्या बोले धनी राम शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि आज प्रदेश सरकार जो कुछ भी कर रही है, वो अपने संसाधनों से ही कर रही है। विभागों के माध्यम से जन सुविधाओं के लिए केंद्र की ओर से जो हिस्सेदारी पहले मिला करती थी, वैसी अब नहीं मिल रही है। अब बजट में भारी कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि यहां पर भी चुनी हुई सरकार जनता के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर चल रही देवर के ब्याह की तैयारियां, भाभी ने झूठी कहानी रच किया ड्रामा

स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अस्पताल की सुविधाओं को और बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल मंडी एक बड़ा अस्पताल है और यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग अपना इलाज करवाने पहुंचते हैं। यहां चिकित्कों सहित अन्य स्टॉफ की कमी चल रही है, जिसे जल्द की सरकार पूरा करेगी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 500 पद- एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को मांगा पूरा वेतन

इसी दौरान हिमाचल प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। एसोसिएशन ने हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों के वेतन में की जा रही कटौती को तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग उठाई। नर्सेज एसोसिएशन की चेयरमैन अरूणा लुथरा ने बताया कि पहले हायर स्टडी के लिए जाने पर भी नर्सों को पूरा वेतन दिया जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसमें भारी कटौती कर दी है। अब हायर स्टडी पर जाने वाली नर्सों को सिर्फ 40 प्रतिशत वेतन ही दिया जा रहा है, जोकि न्यायसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में छुट्टियां बिताने आया था शख्स, होटल के कमरे में पड़ी मिली देह

नर्सेज एसोसिएशन की चेयरमैन अरूणा लुथरा ने कहा कि आज इस महंगाई के दौर में घर.परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है कि सरकार इस फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस ले और पहले की तरह पूरा वेतन दिया जाए। वेतन पर लगाई गई कटौती को सरकार तुरंत प्रभाव से बंद करे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख