ऊना। विदेश में अच्छी नौकरी का लालच देकर कुछ एजेंट हिमाचल के भोले भाले युवाओं की जिंदगी से खिलबाड़ कर रहते हैं। कुछ एजेंट इन युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर लेते हैं तो कई इन्हें गलत तरीके से विदेश भेज देते हैं। कई बार तो यह एजेंट इन युवाओं को ऐसे लोगों के पास पहुंचा देते हैं, जो इनके साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार करते हैं। इस बात का खुलासा विदेश में फंसे ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव रैंसरी के युवक आशीष कुमार ने किया है। Ashish-Kumar-Una[/caption] यह भी पढ़ें: पानी में उलटी पड़ी थी महिला, सैर पर निकले लोगों ने देखा- जांच शुरू
आशीष की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
आशीष कुमार को लोगों, सरकार और प्रशासन के प्रयासों से मौत के मुंह से निकाल कर वापस हिमाचल पहुंचा दिया है। अपने घर रैंसरी पहुंचे युवक आशीष शर्मा ने विदेश में अपने साथ हुए खौफनाक मंजर की दास्तां सुनाई। जिसे सुन कर लोगों की रूह तक कांप गई। युवक आशीष कुमार ने बताया कि एजेंट ने उसे धोखे से विदेश में मानव तस्करों को बेच दिया था।मानव तस्करों ने बना रखा था बंधक
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह से मुलाकात करने पहुंचे आशीष शर्मा ने बताया कि उसे जॉर्जिया भेजने के नाम पर थाईलैंड में उतारा गया। यहां कुछ लोग उसे पहले होटल में ले गए और वहां से एक जगह बंधक बना कर रख लिया। जहां और भी कई सारे युवक पहले से बंधक बनाए गए थे। वहीं पर उसे पता चला कि यह लोग मानव तस्कर हैं और युवकांे को अन्य देशों में लाखों रुपए में बेचा जाता है। जहां पर उनके शरीर के अंगों को निकाला जाता है।इस खबर से जुड़े कुछ अहम बिंदू
- जून 2024 में एजेंट ने पांच लाख लेकर आशीष को जॉर्जिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर भेज दिया था म्यांमार
- थाइलैंड में उतार कर होटल में रखा और उसके बाद बंधक बना लिया था आशीष कुमार
- आशीष ने बताया बंधक बनाने वाले लोग करते थे मानव तस्करी
- मेरे जैसे 75 के करीब और भी युवक बनाए गए थे बंधक,जिनमें से आधे बेच दिए
- बंधक बनाए आशीष को दी जाती थी यातनाएं, मारपीट के साथ लगाया जाता था करंट
- जून में आशीष ने पत्नी को भेजा था वीडियो, छह दिन में बचाने नहीं तो आत्महत्या कर लेने की कही थी बात
