बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। सभी जिलों में पुलिस टीम लगातार चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी कर नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। इसी कड़ी में अब एक और ताजा मामला बिलासपुर जिले से रिपोर्ट किया गया है, जहां पुलिस टीम ने नशे की खेप के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

जांच के लिए रोकी बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला बिलासपुर जिले से बीते शनिवार को सामने आया। थाना सदर पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी और इलाके से गुजरने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक नंबर HP 82-0932 को जांच के लिए रोका गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मनरेगा के पैसों का हिसाब गोलमाल : कागजों में की बड़ी गड़बड़ी, अब खुली पोल

शक के आधार पर  ली तलाशी 

जब पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों से डॉक्यूमेंट मांगे तो युवक घबरा गए और टालमटोल करने लगे। टीम को दोनों युवकों की संदिग्ध हरकतों पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों की तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस टीम ने जब बाइक की गहन तलाशी ली तो वह हैरान रह गए। 

बाइक की सीट के नीचे छिपाई थी नशे की खेप  

चालाक युवकों ने बाइक की सीट के नीचे एक कैरी बैग में छिपाकर रखा था। जब उस कैरी बैग को खोला गया तो उसमें से चिट्टे की खेप बरामद हुई। जब इस खेप का वजन किया गया तो वह 18.52 ग्राम मात्रा में बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 4 महीने से लापता युवक का मिला कंकाल, परिवार ने जूतों और मोबाइल से की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

⦁     नितेश कुमार उम्र 27 साल
⦁    कन्हैया उम्र  27 साल दोनों आरोपी गांव कुम्मी जिला मंडी के रहने वालों के रुप में हुई है। 

पुलिस खंगाल रही आरोपियों के रिकार्ड

SP बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह नशा कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी जांच के दायरे में हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें