सोलन। हिमाचल के सोलन जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यह एक 38 साल के शख्स की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति सिरमार जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि इस एक माह जनवरी में ही सोलन जिला से हत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है। अब एक और हत्या ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।
सोलन जिला के सुमटी जंगल में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के सुमटी जंगल में सिरमौर जिला के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियांे ने हत्या के बाद शव को जंगल में ही ठिकाने भी लगा दिया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपियों की इस वारदात से पर्दा उठा दिया और दोनों ही आरोपियों को हिरासत मंे ले लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : आधी रात को दहक उठा घर, अंदर फंस गया व्यक्ति- पसरा मातम
शिकार के लिए जंगल गए थे दोनों आरोपी
अब तक की जांच में पता चला है कि उक्त दोनों ही आरोपी दो दिन पहले जंगल में शिकार खेलने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने सोलन के साथ लगती सिरमौर सीमा के जंगल में मृतक के शव को ठिकाने लगा दिया। अब पुलिस शव को बरामद करने के लिए आरोपियों को जंगल में लेकर गई है।
मृतक के परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार मृतक शख्स के परिजनांे ने दो दिन पूर्व ही उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस लापता की तलाश में जुटी हुई थी। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने जांच में सनसनीखेज खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर जंगल में पहुंची है, जहां पर उनकी निशानदेही पर पुलिस शव को बरामद करेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अज्ञात वाहन ने रौंदा ट्रक का परिचालक, काम से आया था बेचारा
क्या कहते हैं एसपी सोलन
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है तथा जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस शव को बरामद करने में जुटी हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें घटनास्थल पर और जहां उन्होंने शव को ठिकाने लगाया है, वहां लेकर जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने तोड़े पिता के दांत, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी
जिला में एक माह में हत्या का दूसरा मामला
बता दें कि सोलन जिला में इसी जनवरी माह में यह दूसरा हत्या का मामला सामने आ गया है। इससे पहले जनवरी के पहले ही दिन सोलन जिला में एक निजी स्कूल के संचालक की हत्या कर दी गई थी। स्कूल संचालक की हत्या उसके सगे भांजे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
