#हादसा

January 25, 2025

हिमाचल : अज्ञात वाहन ने रौंदा ट्रक का परिचालक, काम से आया था बेचारा

सुबह-सवेरे 6.30 बजे वाहन की चपेट में आया परिचालक

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां संसारपुर टेरेस में एक ट्रक के परिचालक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने बुरी तरह रौंद दिया है। इस भयानक हादसे में परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

ट्रक परिचालक की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रक के साथ संसारपुर टेरेस के औद्योगिक क्षेत्र में आया था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई थी। जिसके चलते वो अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने तोड़े पिता के दांत, मामूली सी बात पर हुई थी कहासुनी

अज्ञात वाहन ने रौंदा

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 6.30 बजे संसापुर टैरस के औद्योगिक क्षेत्र में पेश आया है। ट्रक का परिचालक राजस्थान से ट्रक के साथ यहां काम से आया था। हादसे के वक्त वो ट्रक के पास खड़ा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और वो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

 

वहीं, जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते- तब तक परिचालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हादसे में परिचालक को सिर में गहरी चोट लग गई थी। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी वाले घर में घुसे दो लोग, महिला को अकेले देख बिगड़ी नियत

CCTV खंगाल रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान करने के लिए पुलिस टीम द्वारा टोल बेरियर और तलवाड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर लगे CCTV की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खतरनाक पहाड़ी रास्तों, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ये हादसे आम होते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन हादसों के बाद कई वाहन चालक मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे पीड़ितों को समय पर मदद नहीं मिल पाती। वाहन चालकों की लापरवाही इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। विशेष रूप से नशे में गाड़ी चलाना और तेज रफ्तार जैसे कृत्य इन हादसों को बढ़ावा देते हैं। कई बार चालक हादसे के बाद जिम्मेदारी लेने के बजाय मौके से भाग जाते हैं, जो उनकी गैरजिम्मेदार मानसिकता को दर्शाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख