सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां कई दिनों से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव पंजाब की एक नहर से बरामद हुआ है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर से लापता हुआ था व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, मामला थाना नालागढ़ के तहत आने वाले गांव डाडी कनिया का है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति  20 अगस्त को घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- ITI परिसर में मिली चौकीदार की देह, छात्रों में हड़कंप- पुलिस ने एरिया किया सीज

पंजाब की नहर में मिला शव

रविवार को व्यक्ति  का शव पंजाब के मोरिंडा में एक नहर से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भी शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सर्वजीत उम्र 42 साल के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली

सोमवार को होगा पोस्टमार्टम

ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि सर्वजीत 20 अगस्त से लापता था और अब उसका शव पंजाब के मोरिंडा में नहर से मिला है। उन्होंने बताया कि शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।