सोलन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर नशे ने एक युवक की जान ले ली है। मामला हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से सामने आया है। यहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। नशे से युवक की मौत ने एक बार फिर युवा पीढ़ी के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
दरअसल सोलन जिला के नालागढ़ के तहत आते दत्तोवाल में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नालागढ़ के रहने वाले सौरभ शर्मा पुत्र स्व नरेश कुमार निवासी दत्तोवाल नालागढ़ को देर रात को संदिग्ध हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, मलाणा खड्ड में बहे दूसरे युवक की मिली देह, 21 साल का था
मृतक के भाई ने दो युवकों पर जड़े आरोप
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को कब्जे में लेकर आज शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मृतक युवक के भाई ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और दो युवकों पर उसके भाई को नशा देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि सतनाम सिंह उर्फ सत्ती और संजय खान उर्फ बादशाह उसके भाई को नशा बेचते थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने मिलकर ही सौरभ को नशे की ओवरडोज दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :हिमाचल: बंद गाड़ी के शीशे पर चढ़ा था अखबार- मालिक को इस हालत में मिला चालक, उड़े होश
दो लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर नालागढ़ पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सतनाम सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी टिक्कर पनोह, तहसील नालागढ़ और संजय खान पुत्र अनवर अली निवासी वार्ड नंबर 2 नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतनाम सिंह पहले भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों मंे पकड़ा जा चुका है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान टूटा सुरक्षा हुक, पत्नी के सामने गुजर गया पंजाब का टूरिस्ट
क्या कहती है पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने थाना नालागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 व 3;5द्ध के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मंडी में युवक ने खुद को मारी थी गोली
बता दें कि अभी चार दिन पहले ही बुधवार को मंडी जिला में एक युवक ने खुद को गोली मार ली थी। यह युवक भी नशे का आदी था। नशे की लत से युवक मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। इसी दौरान युवक ने बुधवार को अपने घर पर ही खुद को गोली मार ली थी। यह मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव से सामने आया था।
