शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस नशा तस्करों को नशे की खेप के साथ सलाखों के पीछे डाल रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की ढेर सारी खेप के साथ एक तस्कर को अरेस्ट कर लिया है।
गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के पड़ेची इलाके से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्पेशल सैल शिमला की टीम को पड़ेची क्षेत्र में चिट्टा होने की गुप्त सूचना मिली थी।
यह भी पढें : हिमाचल कांग्रेस नेता ने उड़ाया BJP विधायक सत्ती की बीमारी का मजाक, डिप्टी CM ने भी लगाए ठहाके
कमरे में छिपाकर रखी थी नशे की खेप
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित आवासीय कमरे में पहुंचकर नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को शक था कि कमरे में नशे की खेप छिपाकर रखी गई है। आवासीय कमरे में पहुंचकर नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को शक था कि कमरे में नशे की खेप छिपाकर रखी गई है।
डिब्बों के पीछे पारदर्शी पाउच में छिपाया था चिट्टा
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी को भी खंगाला। अलमारी के ऊपरी खाने में दो प्लास्टिक के डिब्बे रखे हुए थे। पुलिस ने जब इन डिब्बों के पीछे देखा तो वहां एक पारदर्शी पाउच छिपा हुआ मिला। पाउच की जांच करने पर उसमें करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
यह भी पढें : हिमाचल : घर से निकला 36 वर्षीय व्यक्ति लापता, फोन भी बंद- परिवार ने लगाई मदद की गुहार
आरोपी की पहचान
मामले में पुलिस ने अभिषेक ठाकुर पुत्र ध्यान सिंह ठाकुर, निवासी पड़ेची, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।
सदर थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर शिमला में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और वह इसे आगे किसी को बेचने की तैयारी में था या नहीं। मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढें : हिमाचल : पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, माइनस में पहुंचा पारा; दो दिन फिर बरसेंगे बादल
आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
