शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी और गश्त कर रहा है। इसी कड़ी में जिला शिमला से ताजा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल
गश्त पर थी पुलिस टीम
बता दें कि पहला मामले में बीते कल सोमवार को पुलिस टीम बालूगंज थाना क्षेत्र में एचआरटीसी पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को युवक की हरकतें संदिग्ध लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को रोका और उसकी तलाशी ली।
दो युवकों से नशे की खेप बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस को 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशे की खेप के साथ आरोपी को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान अविनाश चौहान उर्फ अंकू जिला शिमला के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, 48 घंटे जमकर बरसेंगे बादल- जानें मौसम अपडेट
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
वहीं दूसरा मामला भी शिमला जिले का है। यहां पर पुलिस की टीम आज गश्त पर थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोमली बैंक कैथू के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं।
चार आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान शुभम ठाकुर, आयुष ठाकुर, विपुल ठाकुर और यश पाल ठाकुर को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 7.780 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गया शख्स नहीं लौटा- सुबह 150 फुट गहरी खाई में मिली देह
NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या बोले SSP शिमला ?
SSP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
