सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। गौरतलब है कि ये कार्रवाई 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन की गई। सहायक आयुक्त आबकारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
घर के स्टोर में रखी हुई थी शराब
आबकारी विभाग ने बीबीएन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना के आधार पर टीम ने स्वाराजमाजरा, वार्ड नंबर-3 स्थित एक घर पर छापेमारी की। दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर का स्टोर खोला गया। तलाशी में स्टोर से बीयर, आईएमएफएल और कंट्री लिकर की कुल 22 पेटियां बरामद हुईं, जो चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक में तीन लोगों ने पी शराब, फिर एक का रस्सी से घों*ट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी देह
नहीं दिखा सका कोई वैध दस्तावेज
जब स्टोर मालिक से आबकारी लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वो कोई वैध दस्तावेज दिखाने में नाकामयाब रहा। ऐसे में मौके पर ही जब्ती मेमो तैयार किया गया। कार्रवाई में-
- किंगफिशर- 36 बोतलें
- बडवाइजर- 12 बोतलें
- ऑल सीजन व्हिस्की– 23 पिंट, 34 निप
- रॉयल स्टैग– 17 क्वार्ट, 12 पिंट, 58 निप
- इम्पीरियल ब्लू– 63 निप
- ब्लेंडर प्राइड– 12 क्वार्ट
- आइकॉनिक व्हिस्की– 22 निप
- शोकिन संत्रा– 17 क्वार्ट, 150 निप
- पटियाला संत्रा एचपी – 48 पिंट बरामद की गईं
विभाग की टीम ने बताया कि जब्त की गई सामग्री में-
- चडीगढ़ बिक्री के लिए आईएमएफएल: 96.025 लीटर
- यू.टी. बिक्री हेतु कंट्री लिकर: 41.250 लीटर
- हिमाचल बिक्री हेतु कंट्री लिकर: 18.000 बल्क लीटर
- यू.टी. बिक्री हेतु बीयर: 31.200 लीटर पाई गई
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ठुकराया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद, कारण जान चौंक जाएंगे आप
विभाग की इस टीम ने मारा छापा
बता दें कि सहायक आयुक्त आबकारी एल.सी. चौहान के नेतृत्व में टीम ने ये छापा मारा। टीम में एएसटीओ विकास शर्मा, राजेश सिंह और कांस्टेबल अमनदीप शामिल रहे। इस टीम की कार्रवाई से अवैध शराब का भंडाफोड़ हुआ है जो विभाग के काम को सही दिशा में प्रस्तुत करता है।
