कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जारी है। पुलिस से बचने के लिए कुछ लोगों ने अपने घर को ही नशे का अड्डा बना लिया है और घर से ही नशेड़ियों को नशा सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम नाकाबंदी के साथ-साथ दुकानों-घरों में दबिश देकर नशा तस्करों का पर्दाफाश कर रही है।
दस घरों में पुलिस रेड
ऐसा ही कुछ कांगड़ा जिले में हुआ- जहां पर पुलिस टीम ने एक ही दिन में लगभग दस घरों में छापा मारा। पुलिस की ये कार्रवाई सफल रही। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है और तीन नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचा, शहीद हुआ हिमाचल का बेटा- आज घर पहुंचेगी पार्थिव देह
लाखों की चरस बरामद
देहर पुलिस टीम को ये सफलता गुप्त सूचना के आधार में मिली है। बीते कल पुलिस टीम ने ढलियारा के सूरजपुर इलाके में 10 घरों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने एक घर से लाखों की चरस के साथ-साथ और भी कुछ सामान बरामद किया।
पुलिस को घर से क्या मिला?
- 3 किलो 628 ग्राम चरस
- 64,544 रुपए नकद
- एक तराजू
- कीमती गहने
यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल चलाते 500 फुट गहरी खाई में गिरा लड़का, मां-बाप ने खोया इकलौता सहारा
पुलिस ने की घेराबंदी
मामले में पुलिस ने राम पाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है- जो कि सूरजपुर का ही रहने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे अरेस्ट किया। दरअसल, जब घर पर पुलिस का छापा पड़ा उस वक्त राम पाल घर पर नहीं था। पुलिस टीम ने उसके परिजनों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली और उक्त सामान जब्त किया।
गश्त पर थी पुलिस टीम
वहीं, भवारना पुलिस थाने की टीम ने भी गश्त के दौरान NH-154 पर भट्टू समूला के पास दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने देर रात सड़क पर घूम रहे दो युवकों से 82 ग्राम चरस बरामद की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद की पार्थिव देह, पिछले दो दिन से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवक शाहपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- शुभम (24)
- अशोक (25)
यह भी पढ़ें : रक्षा सूत्र बांध रहे देवता : रास्ते में अड़चन बने पहाड़, लोगों ने रस्सी के सहारे देवरथ करवाया पार
रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि SP देहरा मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के रिकॉर्ड और बैंक डिटेल खंगाल रही है- ताकि पता चल सके वो कहां से खेप खरीदते थे और आगे किस-किस को बेचते थे।
