मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में तेजाब हमले की शिकार महिला की हालत अचानक बिगड़ गई है। एम्स बिलासपुर में भर्ती 41 वर्षीय ममता को संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में गंभीर दिक्कत आने के बाद रविवार सुबह PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
50 प्रतिशत झुलसी ममता
डॉक्टरों के अनुसार ममता के चेहरे और पीठ पर गहरी जलन है, जिसके चलते उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ममता का 50 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति नंद लाल पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नए घर में पति ने किया कांड- पत्नी के चेहरे और पीठ पर फेंका एसिड, आखिर क्यों; जानें
कैसे हुआ हमला?
यह दर्दनाक घटना नगर निगम मंडी के सैण मोहल्ले में शनिवार शाम हुई। जानकारी के मुताबिक नंद लाल अपनी पत्नी ममता के घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर तकरार हो गई। विवाद बढ़ते ही नंदलाल ने अपने साथ लाया तेजाब ममता पर फेंक दिया। तेजाब लगते ही महिला चीखने लगी।
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए, जहां से उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद PGI चंडीगढ़ भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला लगभग 50% तक झुलस चुकी है और उसे तुरंत एडवांस बर्न केयर की जरूरत थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : हेलमेट नहीं, नंबर प्लेट भी गायब- पुलिस देख भगाई बाइक, कटा तगड़ा चालान
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद
ममता और नंदलाल मूलतः धर्मपुर के छत्र क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से मंडी में रह रहे थे।
नंदलाल जोनल अस्पताल के पास चाय की दुकान करता है।
ममता एक दुकान में काम करती है।
पहले भी होते थे झगड़े
दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन था। शुक्रवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। आरोप है कि नंदलाल पत्नी पर शक करता था। इसी शक ने परिवार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। दोनों के दो बच्चेएक लड़का और एक लड़की हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पति ने हैवानियत की हदें की पार- पहले पत्नी पर फेंका एसिड, फिर छत से दिया धक्का
मंडी में तीसरी बार तेजाब कांड
मंडी जिले में यह तीसरा बड़ा एसिड अटैक मामला है।
- 2004: एक लड़के ने स्कूल के पास लड़की पर तेजाब फेंका था।
- 2006: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन पर तेजाब हमला हुआ था।
- 2025: अब ममता पर हमला जिसने जिले को फिर दहला दिया है।
