मंडी। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक शर्मसार कर देने वाला मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम कर दिया, और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस मामले में आरोपी कोई बड़ा व्यक्ति नहीं, बल्कि महज 11 साल का एक लड़का है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र का है। यहां पर एक महिला ने पुलिस थाने में पहुंचकर एक लड़के पर अपनी मासूम बच्ची के साथ गलत काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने अपने बयान में पूरी घटना विस्तार से बताई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता साहिब से मिलने मायके पहुंची बेटियां, मंदिर निर्माण के लिए चढ़ाया लाखों का चढ़ावा

पुलिस ने मामले के गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के आधार पर केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया है, जो इस तरह के मामलों में सख्त कानून माने जाते हैं। 

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच 

पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

11 साल का है आरोपी 

मामला और भी ज्यादा गंभीर तब हो गया जब पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कोई बड़ा नहीं, बल्कि सिर्फ 11 साल का बच्चा है। इसी वजह से अब इस केस की जांच किशोर न्याय कानून के तहत की जा रही है।

क्या बोले मंडी SP ? 

मंडी के SP विनोद कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें