मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां बीएसएल जलाशय से एक युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक पिछले 12 दिनों से लापता चल रहा था।

लापता युवक की तलाश कर रहा था परिवार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल का है। बताया जा रहा है कि युवक के अचानक लापता होने के  बाद परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 8 जून को BSL कॉलोनी पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल से KNH शिमला रेफर हुआ केस- एंबुलेंस से पहुंचाई गई गर्भवती महिला, हुई सफल डिलीवरी

शव मिलने की मिली सूचना 

वहीं बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि BSL जलाशय में एक शव पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  

12 दिन बाद मिली लापता युवक की देह 

जलाशय से शव निकालने के लिए पुलिस ने BSL परियोजना के कर्मचारियों की मदद ली। कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने लापता बेटे के रूप में की। जो बारह दिन बाद मिला, लेकिन मृत हालत में। 

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : टूटी पाइप लाइन ठीक करने गया था पंप ऑपरेटर: फिसला पैर, खाई में गिरने से मौ*त

मृतक की पहचान

आशु उर्फ आशीष गांव खतरवाड़ी, डाकघर अपर बैहली, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बड़े अस्पताल में शराब पार्टी- प्रशिक्षु डॉक्टर मिली बेसुध , गर्ल्स हॉस्टल से 16 बोतलें बरामद

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक जलाशय तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।