कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में एक बार फिर होटल से नशे के कारोबार का मामला सामने आया है। इस बार पुलिस ने हरियाणा से आए 3 युवकों को करीब 25 ग्राम हेरोइन के साथ धरा है। 

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ युवक शहर के एक होटल से नशे का कारोबार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा और युवकों से 24.690 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस की टीम ने हेरोइन अपने कब्जे में ले ली है और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इन युवकों के साथ और कौन तस्करी के नेटवर्क में शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली बोर्ड कर्मचारियों को कब मिलेगा OPS, विधानसभा में सुक्खू सरकार ने दी जानकारी

कहां से आया नशा

आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (उम्र 21 साल) निवासी मनाली, जतिन शर्मा (उम्र 21 साल) निवासी जिला मंडी और रोहित सिंह (उम्र 21 साल) निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से यह हेरोइन लेकर आए थे और आगे किसे बेचने जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : नहाने उतरा हिमाचल का युवक यमुना नदी की गोद में समाया, परिवार शोक में डूबा 

3 हफ्ते में दूसरी घटना

करीब 3 हफ्ते पहले ही मनाली पुलिस ने शहर के एक होटल में किराने के सामान के नाम पर चिट्टा बेचते पंजाब के 3 युवकों को पकड़ा था। पुलिस ने उनके पास से 29 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद हुआ था। शिमला, कुल्लू और मनाली में बाहर से आए लोग लगातार नशे का कारोबार करते हुए पकड़ा रहे हैं। पुलिस के लिए यह एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें