मंडी। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान अपनी ही पत्नी पर संदिग्ध तरल पदार्थ छिड़क दिया।
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसी मामले की सुनवाई के लिए महिला शुक्रवार को मंडी कोर्ट पहुंची थी। महिला की पहचान रीमा, निवासी गांव और डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: तालाब में मिली घर से निकले युवक की देह- 12 दिन से था लापता, टूटी परिवार की आस
महिला का आरोप है कि जब वह कोर्ट रूम में अपने केस की सुनवाई में शामिल थी, तभी उसका पति मुकेश कुमार उसके पीछे खड़ा था। इसी दौरान उसने अचानक एक छोटी शीशी से किसी अज्ञात तरल पदार्थ का छिड़काव कर दिया।
छिड़काव के बाद महिला घबरा गई
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसके ऊपर कुछ गिरा, उसे हाथ और पीठ पर अचानक तेज ठंडक महसूस हुई। पहले तो उसे समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। जब उसने अपने हाथ को देखा तो वहां तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था।
यह भी पढ़ें : नेपाल से KNH शिमला रेफर हुआ केस- एंबुलेंस से पहुंचाई गई गर्भवती महिला, हुई सफल डिलीवरी
महिला के अनुसार, जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसका पति हाथ में शीशी लिए हुए था और उसकी तरफ कुछ फेंकने की कोशिश कर रहा था। इस घटना से वह काफी डर गई और तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी।
जहरीले पदार्थ से हमला करने की जताई आशंका
महिला ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि उसके ऊपर फेंका गया पदार्थ कोई खतरनाक रसायन, जहरीला पदार्थ या तेजाब जैसा कुछ हो सकता है। महिला का आरोप है कि उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह हरकत की गई। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि छिड़का गया पदार्थ आखिर क्या था और आरोपी की मंशा क्या थी।
यह भी पढ़ें :हिमाचल : टूटी पाइप लाइन ठीक करने गया था पंप ऑपरेटर: फिसला पैर, खाई में गिरने से मौ*त
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बड़े अस्पताल में शराब पार्टी- प्रशिक्षु डॉक्टर मिली बेसुध , गर्ल्स हॉस्टल से 16 बोतलें बरामद
अब संदिग्ध पदार्थ की जांच के लिए उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह सामान्य तरल था या कोई खतरनाक पदार्थ। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
