बिलासपुर। कहते हैं कि पति पत्नी के बीच जब कोई तीसरा आ जाए, तो अंजाम काफी भयानक होता है। यह अंजाम तीन घरों को उजाड़ कर रख देता है। हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इसी सच्चाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है। यहां पर भी अवैध संबंधों ने पति पत्नी के झगड़े का रूप ले लिया और इसका अंत एक की मौत के साथ हुआ।

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

दरअसल हिमाचल के बिलासपुर जिला में अभी हाल ही में झारखंड की एक महिला की लाश सेफ्टिक टैंक में मिली थी। महिला के पति ने अपने दोनों भाईयों वंशी और गुड्डू चौहान के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इस हत्या के बाद मृतक महिला का पति और उसके दोनों भाई फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस को उन्हीं पर इस हत्या का शक था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रसोई में खाना बना रही थी मां, पास खड़ा था बेटा, अचानक सिलेंडर में हुआ जोरदार धमा*का

आरोपी पति के दोनों भाईयों ने किया खुलासा

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोबिंद के दोनों भाईयों वंशी और गुड्डू चौहान को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनकी भाभी गुड़िया देवी के एक स्थानीय व्यक्ति से अवैध संबंध थे। जिसके बारे में जब उनके भाई गोबिंद को पता चला तो उसने भाभी को समझाने का प्रयास किया।

बोले भाभी के थे अवैध संबंध

आरोपी के भाईयों के अनुसार उनकी भाभी इन अवैध संबंधों के खत्म करने के तैयार नहीं थी, जिसके चलते दोनों में आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे थे। आए दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संबंधों को लेकर तनाव इतना बढ़ गया कि आखिरकार मामला खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि पहली फरवरी को इसी मुद्दे पर घर में तीखी कहासुनी हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे खाई में गिरी कार- 3 की मौ.त, बचपन के दोस्तों की एक ही दिन जलेगी चिता

 

शराब के नशे में पति गोविंद ने अपने भाइयों बंशी और गुड्डू के साथ मिलकर गुड़िया देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने सेप्टिक टैंक का सहारा लिया। शव को टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट और कंक्रीट से ढक्कन बंद कर दिया गया और उस पर बोरी रखकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाल दी थी लाश

मामले का खुलासा तब हुआ, जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी, तब आसपास के लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब सेप्टिक टैंक के ढक्कन को खोला तो अंदर महिला की लाश मिली। महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं मृतक महिला का पति मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसके साथ देने वाले दोनों भाईयों को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है और ट्रांजिट रिमांड पर हिमाचल लाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त

दोनों की थी दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद और मृतक गुड़िया देवी दोनों की यह दूसरी शादी थी। गोविंद पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। वहीं गुड़िया देवी ने भी पहले पति से विवाद के बाद दूसरा विवाह किया था। ऐसे में रिश्तों की यह नई शुरुआत भी अविश्वास और विवाद की आग में जलकर खत्म हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें