बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब रौड़ा सेक्टर नंबर-3 में किराए के मकान में रह रहे मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज और देखभाल के लिए बिलासपुर में रह रहे थे 

जानकारी के अनुसार अक्षांश कई साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दुर्घटना के बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया था।

 

यह भी पढ़ें : चंबा हा*दसा: एक ही आंगन से उठीं 6 अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव; श्मशानघाट में कम पड़ गई जगह

 

उसकी देखभाल और नियमित फिजियोथेरेपी के लिए मां कुमुद शर्मा लगातार उसकी सेवा में लगी हुई थीं। बेहतर इलाज और पारिवारिक सहयोग के चलते दोनों मां-बेटे बिलासपुर शहर में रह रहे थे। स्थानीय फिजियोथेरेपिस्ट नियमित रूप से उनके घर आकर उपचार करता था।

सुबह फिजियोथेरेपिस्ट पहुंचा, दरवाजा नहीं खुला 

घटना वाले दिन शुक्रवार सुबह भी फिजियोथेरेपिस्ट नियमित इलाज के लिए घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने उन्हें आराम कर रहे समझकर वापस लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद शाम के समय जब फिर से संपर्क नहीं हो पाया तो उसने इस बारे में उन रिश्तेदारों को जानकारी दी जो अक्सर उनकी मदद के लिए आते रहते थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रूह कंपा देने वाला ए.क्सी.डेंट: कार की टक्कर से हवा में उछली युवती दूर जाकर गिरी; VIDEO

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को सूचना 

फिजियोथेरेपिस्ट की सूचना के बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के बजाय पीछे से खुला हुआ पाया गया। घर के अंदर का दृश्य देखकर वे घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच शुरू की।

घर का पिछला दरवाजा खुला मिला, अंदर मिले शव 

पुलिस जांच के दौरान घर का पिछला दरवाजा खुला मिला। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो मां और बेटा दोनों बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। कमरे की स्थिति और अन्य वस्तुओं को देखकर पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर लिया और जांच शुरू कर दी। घर से कुछ दवाइयों के पैकेट भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: परिवार ने खो दिया कमाऊ बेटा, इस हाल में मिली इलेक्ट्रिशियन की देह; पसरा मातम

मृतकों की पहचान 

कुमुद शर्मा (66) और उनके बेटे अक्षांश (36) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मूल रूप से सोलन जिले के अर्की बस अड्डा क्षेत्र के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे 

दोनों शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया है, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों और पड़ोसियों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। 

यह भी पढ़ें-हिमाचल में तेज रफ्तार कार का कहर : ढाबे के बाहर झाड़ू लगा रहे व्यक्ति को रौंदा

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला शुरुआती जांच में आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।