बिलासपुर। आजकल के दौर में बच्चे मासिक तनाव के चलते खौफनाक कदम उठा लेते हैं जो बेहद चिंता का विषय है। ऐसा ही कुछ ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है। यहां पर एक 18 वर्षीय युवक ने मासिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। 

काम के सिलसिले में आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के  बरठीं क्षेत्र का है। बता दें कि युवक करीब डेढ़ महीने पहले ही काम के सिलसिले में हिमाचल आया था और बरठीं क्षेत्र में सोहेब हासमी के पास रहकर काम कर रहा था। घटना वाले दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल बरठीं ले जाया गया।

यह भी पढ़ें-क्रिकेट के रंग में रंगेगा धर्मशाला- IPL का रोमांच शुरू, शेड्यूल भी जारी- कल पहुंचेगी टीमें

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों को उसकी हालत गंभीर लगी, जिसके चलते उसे तुरंत एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान

आलिम अंसारी पुत्र यासीन अंसारी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव पेदारी का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ें-हिमाचल चुनाव: बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, मनाने भेजे विक्रमादित्य सहित ये मंत्री; चेतावनी भी दे डाली

युवक ने खुद खाया जहरीला पदार्थ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल में शव का निरीक्षण किया और पाया कि युवक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। शुरुआती जांच और गवाहों के बयानों में यह बात सामने आई है कि युवक ने खुद बताया था कि उसने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खाया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में किसी तरह की प्रताड़ना या किसी के दबाव की बात सामने नहीं आई है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल का गुड्डू हरियाणा में गिरफ्तार : 4 साल से ढूंढ रही थी पुलिस, जेल में बैठे साथी ने बताया ठिकाना

क्या बोले SP बिलासपुर ?

SP बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में  यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि मानसिक तनाव को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है और समय रहते मदद लेना बेहद जरूरी है।