ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से लापता हुई नाबालिग लड़की को हरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है। बेटी के सही-सलामत मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।

60 साल के बुजुर्ग ने लड़की को किया अगवा

मामले में पुलिस टीम ने एक 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लापता लड़की के पिता ने व्यक्ति पर संदेह जाहिर किया था। इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है।

यह भी पढ़ें : अगले हफ्ते हिमाचल आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

घर पर अकेली थी लड़की

यह मामला पंडोगा क्षेत्र का है, जहां 17 अप्रैल को एक परिवार के काम पर जाने के बाद उनकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम के समय जब परिजन वापस लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिवार को कहीं नहीं मिली बेटी

परिजनों को बेहद चिंता सताने लगे। उन्होंने शाम तक अपने स्तर पर उसको हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिल पाया। ऐसे में परजिनों ने थक-हार कर तुरंत घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क में खड़ी गाड़ी से आ रही थी बदबू- अंदर झांकने पर उड़े होश, मिली सड़ी-गली देह

पिता ने जताया शक

उधझ, हरोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान लड़की के पिता ने एक व्यक्ति पर शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को उसी दिशा में आगे बढ़ाया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी।

पंजाब से मिली लड़की

जांच के दौरान अहम सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने पंजाब के राजपुरा में दबिश दी। यहां से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिस पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की लड़की ने किया शर्मसार : सोशल मीडिया पर बनाती है गंदी वीडियो, FIR दर्ज

परिवार ने ली राहत की सांस

लड़की के सुरक्षि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस घटना को किस तरह अंजाम दिया और उसके पीछे क्या मंशा थी। त मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस घटना को किस तरह अंजाम दिया और उसके पीछे क्या मंशा थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें