ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता को अपनी बेटी की सुरक्षा और परवरिश की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, उसी पर अपनी 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गंभीर अपराध करने का आरोप लगा है।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही महिला पुलिस थाना की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई और उसके संरक्षण से जुड़े सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के शख्स की पंजाब में मौ.त : पत्नी के सामने कंटनेर ने कुचला, 3 बेटियों ने खोया पिता
हर पहलू से की जा रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी गहन जांच की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है ताकि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पूरे इलाके में फैली सनसनी
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना सामने आने के बाद इलाके में भी हैरानी और आक्रोश का माहौल है।
