कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या, दुष्कर्म, नशा तस्करी जैसे मामलों में होता इजाफा सूबे के लिए बेहद चिंताजनाक बात है। ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पर एक नाबालिग लड़की और उसके पिता के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है।

युवकों ने की मारपीट

बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से लड़की को परेशान कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस टीम पर भी लापरवाही बरतने का आरोपी लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। मगर जैसे ही मामला सोशल वीडियो पर वायरल हुआ तो पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाखों परिवारों को झटका- मनरेगा से हुए बाहर, जॉब कार्ड होंगे रद्द

पिता के साथ जा रही थी लड़की

लड़की के परिजनों का कहना है कि युवक पहले भी स्कूटी से जाते समय उनकी बेटी को तंग करते थे। बीते कल तो लड़कों ने हद ही पार कर दी। लड़की अपने पिता के साथ जा रही थी। इसी दौरान वहां एक जीप वाले ने उनका रास्ता रोक लिया।

रास्ता रोक की बदसलूकी

इसके बाद 5-6 लड़के जीप से निकले और लड़की व उसके पिता के साथ मारपीट की। इस घटना के लड़की और उसके को चोटें भी आई हुई हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की।

हिमाचल : शहीद की देह देख बेटियों की निकली चीखें, बुजुर्ग माता- पिता के नहीं रूक रहे आंसू; पत्नी बेसुध

पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

उनका कहना है कि जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ- वैसे ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। उन्होंने ने पुलिस टीम ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और सजा देने की मांग की है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

वहीं, DSP बैजनाथ अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम ने FIR दर्ज कर BNS की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा पीड़ित पक्ष का मेडकिल करवा  लिया गया है। साथ ही बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।