सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां धर्मपुर में पुलिस टीम ने दो नशा तस्कर सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों से चिट्टे (हेरोइन) की खेप भी बरामद की है।
दो सगे भाई गिरफ्तार
बताया जा रहा कि पुलिस टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। आरोपियों ने चिट्टे की खेप निर्माणाधीन भवन के नीचे छिपाई हुई थी। दोनों भाइयों में से छोटा भाई पहले भी नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में चिट्टे की खेप लेकर जा रहे थे तीन यार, नाके पर हुए अरेस्ट
घर से करते थे नशा का धंधा
जानकारी के अनुसार, बीती 17 मार्च को धर्मपुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बठोल गांव में दो सगे भाई चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। दोनों ने अपने घर के नीचे निर्माणाधीन मकान में नशे की खेप छिपाई हुई है।
हेरोइन की खेप हुई बरामद
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को निर्माणाधीम मकान से 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आखिर कहां गायब हो गई 3 बच्चों की मां- दवा लेने गई थी बाजार, फोन बंद-पति परेशान
आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों की उम्र 25 साल से भी कम है। आरोपी धर्मपर के बठोल गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- गौरव (23)
- चेतन (25)
सलाखों के पीछे दोनों भाई
जांच में पाया गया है कि गौरव पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में संलिप्त पाया गया था। उस मामले में पुलिस टीम ने गौरव से 7 ग्राम से ज्यादा चिट्टा (हेरोइन) बरामद की थी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ इस नशा तस्करी के गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
