सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की पुलिस टीम ने एक बड़े माफिया का पर्दाफाश किया है। सोलन पुलिस ने 36 किलो उच्च गुणवत्ता चरस के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ की चरस

इस चरस की अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस ने तस्कर की निशानदेही के आधार पर इतनी बड़ी चरस की खेप बरामद की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, छिन गया मां-बाप का इकलौता सहारा

सैंपल के तौर पर ले जा रहा था 1kg चरस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सुबाथू धर्मपुर रोड पर सेलेरियो गाड़ी से आरोपी हरजीत सिंह (38) निवासी उत्तर प्रदेश को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें: जिसे ढूंढ रही थी हिमाचल पुलिस: वो चिट्टे के साथ कार में सवार मिला इसके बाद जब उससे पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक बहुत बड़ी डील फाइनल करने के लिए इस चरस को सैंपल के तौर पर ले जा रहा था।

बड़े स्तर पर हो रही थी तस्करी

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कि निशानदेही पर जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र से 36 किलो उच्च गुणवत्ता चरस पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि चरस की खेप के स्रोत के बारे में पुलिस को पता चला कि एक गिरोह कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में बड़े स्तर पर चरस की तस्करी कर रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: महाराष्ट्र के व्यक्ति से मिली चरस की खेप, लग्जरी बस में था सवार

बाहरी राज्यों में किया जा रहा स्पलाई

शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि चरस की तस्करी सोलन जिले को ट्रांजिट करते हुए दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा आदि जगहों पर की जा रही थी। वही, पुलिस टीम ने तस्कर की निशानदेही पर रात के अंधेरे में आनी क्षेत्र के जंगलों में ट्रैंकिंग कर पांच करोड़ रुपए की चरस की खेप बरामद की है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें