हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद सनसनी खबर सामने आई है। यहां ब्यास नदी में एक 24 वर्षीय लड़की का शव पड़ा मिला है। ये लड़की बीते कुछ दिनों से घर से लापता थी।

ब्यास में मिली लड़की की लाश

लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आलमपुर पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। परिजन बेटी के सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे थे। मगर अब उसकी लाश देखकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 1 KM पहले ही हो गया था टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रुका चालक- हुआ बस हाद.सा

घर से थी लापता

मृतका की पहचान मोनिका (24) पुत्री पवन कुमार के रूप में हुई है। 3 मार्च को मोनिका के परिजनों ने पुलिस चौकी आलमपुर में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मोनिका पिछले कुछ समय से घर से लापता है और उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा।

लोगों ने देखा शव

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच बीते बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ब्यास नदी में एक शव को तैरता हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना सुजानपुर को दी।

यह भी पढ़ें : आपदा मुक्त हुआ हिमाचल : पंचायत चुनावों का रास्ता साफ, CM ने डिजास्टर एक्ट हटाया

ढूंढ रही थी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर प्रभारी राकेश धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुजानपुर और आलमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को ही नदी किनारे तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव होने के कारण शव का पता नहीं चल सका।

 

कड़ी मशक्कत कर निकाला शव

इसके बाद वीरवार सुबह रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया और नदी में दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने ब्यास नदी से शव को बाहर निकाल लिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत युवती के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया, जहां उन्होंने उसकी पहचान मोनिका के रूप में की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 5 लोगों में से दो ने छलांग लगाकर बचाई जा.न; मची चीख-पुकार

नानी के पास रहती थी युवती

थाना प्रभारी राकेश धीमान ने बताया कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस चौकी आलमपुर में दर्ज थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोनिका अपनी नानी के पास भेड़ी क्षेत्र में रहती थी। उसने MSC की पढ़ाई पूरी की हुई थी। पुलिस के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी।

डिप्रेशन में थी युवती

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें