सिरमौर। कहते हैं कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी मुश्किल राह रोक नहीं सकती। इसी बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले अभिनव अत्री ने। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनव ने पहले ही प्रयास में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (P.O.) का पद हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया।
सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता
बता दें कि सिरमौर जिले के झार क्षेत्र के छोटे से गांव छछेती के रहने वाले अभिनव ने सीमित संसाधनों और साधारण ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े होने के बावजूद अपने लक्ष्य को कभी कम नहीं होने दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाएं सरकारी नौकरी : 700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
पहले प्रयास में P.O. बना अभिनव
केवल दो वर्षों की तैयारी में ही अभिनव ने यह प्रतिष्ठित पद हासिल कर दिखाया, जो पहले प्रयास में ही सफलता पाने वालों के लिए एक मिसाल बन गया है। उनकी सफलता यह बताती है कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद भी लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए लगातार मेहनत की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म.र्डर- क्रशर डंप पर पड़ा मिला बुजुर्ग, शरीर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ
मेहनत और संकल्प की मिसाल
अभिनव की यह सफलता सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है। उन्होंने साबित किया कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत लगातार की जाए, तो कोई भी मुश्किल राह आसान हो सकती है।
ग्रामीण युवा ने किया कमाल
अभिनव के माता-पिता, धर्मेंद्र अत्री और संगीता अत्री, हमेशा उनका हौसला बढ़ाते रहे और कठिन समय में भी उनका मनोबल बनाए रखा। परिवार के समर्थन और अपने समर्पण की वजह से अभिनव ने यह मुकाम हासिल किया, जो अब पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
