नई दिल्ली/ हमीरपुर। परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण में PM नरेंद्र मोदी ने देश भर के बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। बताते चलें कि इस संस्करण में हिमाचल प्रदेश की बेटी ने ईरा ने भी भाग लिया है। 10 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण सुबह 11:00 बजे आयोजित किया। बच्चों ने उनसे अपने सवाल पूछे और पीएम मोदी ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और तनाव से निपटने के कई टिप्स दिए। 

ईरा शर्मा ने किया पीएम मोदी से संवाद

प्रदेश में इस कार्यक्रम के लिए छात्रों के चयन के लिए पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें तीन बच्चों का चयन दिल्ली के लिए हुआ था। इनमें हमीरपुर की ईरा शर्मा, मंडी की श्रुति धरवाल और बिलासपुर की प्रगति शामिल थीं। हालांकि, दिल्ली में पीएम मोदी से सीधे संवाद के लिए हुए साक्षात्कार में केवल हमीरपुर की ईरा शर्मा का चयन हुआ। ईरा शर्मा प्रदेश की एकमात्र छात्रा हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे संवाद किया।

यह भी पढ़ें : ठेकेदार ने भुगतान न मिलने के कारण BDO ऑफिस से फर्नीचर उठाया

हमीरपुर की रहने वाली है ईरा

ईरा शर्मा हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवी की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं और वह मेडिकल संकाय की छात्रा हैं। जिन्होंनें प्रधानमंत्री मोदी से सीधे संवाद किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके गांव में घी से चलते थे घराट और सोने से की जाती थी बाड़ा बंदी

तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए

इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने बच्चों से बात करते हुए उन्हें घर का खाना खाने की सलाह दी, ताकि वे परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव से बच सकें। साथ ही, उन्होंने परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने और अपने लक्ष्य पर फोकस करने के टिप्स भी दिए। इस कार्यक्रम ने बच्चों को परीक्षा के तनाव से निपटने के साथ-साथ जीवन की दिशा में सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया।

 

 पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें