कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कांगड़ा के देहरा में राष्ट्रीय राजमार्ग.503 पर हुए इस भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दोनों युवक एक ही गांव के थे और दोनों की उम्र करीब 22 और 23 साल बताई जा रही है।

दो युवकों की दर्दनाक मौत

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक की एचआरटीसी बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING : हिमाचल में 10वीं की छात्रा ने सतलुज नदी में लगा दी छलांग, तेज बहाव में हुई लापता

बस से आमने-सामने हुई भीषण टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देहरा के पास निर्माणाधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर देहरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर अफरा.तफरी मच गई।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को संभालने की कोशिश की। इनमें से एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल छा गया है।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, अंशकालिक जल वाहक होंगे नियमित

कनोल गांव के रहने वाले थे दोनों युवक

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवक देहरा क्षेत्र के कनोल गांव के निवासी थे। उनकी उम्र करीब 22 और 23 वर्ष बताई जा रही है। गांव में जैसे ही इस हादसे की खबर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।

बस चालक ने बताई हादसे की वजह

बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह होशियारपुर से धर्मशाला की ओर जा रहा था। देहरा से करीब तीन किलोमीटर आगे वह एक स्कूल बस को धीरे-धीरे ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक बस के सामने आ गई और सीधी टक्कर हो गई। चालक के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी, जिससे यह हादसा टल नहीं सका।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान, 6 माह पहले पत्नी का हुआ था नि.धन; 3 बच्चे हो गए अनाथ

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

देहरा में 15 दिन में तीसरा बड़ा हादसा

देहरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते पंद्रह दिनों में यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर बाइक दुर्घटनाओं में युवाओं की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग इन घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं और तेज रफ्तार को मुख्य कारण मान रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें