#अपराध

March 7, 2026

BREAKING : हिमाचल में 10वीं की छात्रा ने सतलुज नदी में लगा दी छलांग, तेज बहाव में हुई लापता

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की तलाश

शेयर करें:

rampur Girl jump river

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मात्र 15 साल की छात्रा ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी है। लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं लड़की के परिजन भी गहरे सदमें में है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

वजीर बावड़ी पुल से नदी में लगाई छलांग

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजधानी शिमला जिला के रामपुर बुशहर क्षेत्र से आज शनिवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि रामपुर बुशहर के वजीर बावड़ी पुल से किशोरी ने अचानक सतलुज नदी में छलांग लगा दी। जैसे ही आसपास मौजूद लोगों को इस घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, अंशकालिक जल वाहक होंगे नियमित

10वीं की छात्रा है लड़की

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा की पहचान वैशाली (15) पुत्री प्रमोद कुमार निवासी गांव प्रादंली डाकघर देवठी जिला शिमला के रूप में हुई है। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगली में दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा.तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से छात्रा की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नदी में तेज बहाव होने के कारण खोज अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान, 6 माह पहले पत्नी का हुआ था नि.धन; 3 बच्चे हो गए अनाथ

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Israel-Iran War का असर: हिमाचल में 140 रुपए बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, महंगाई का बड़ा झटका

बेटी की सलामती की प्रार्थना कर रहे परिजन

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। वहीं लड़की के परिजन भी नदी किनारे बेटी की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है। स्कूल की छात्रा द्वारा नदी में छलांग लगाने की खबर से स्थानीय लोग भी हैरान हैं और हर कोई इस घटना के पीछे की वजह जानने को लेकर चिंतित है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख