कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पानीजी आल के रहने वाले 45 वर्षीय बलविंदर सिंह डोगरा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बलविंदर की मौत बिहार के दरभंगा में हुई है। बलविंदर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
कांगड़ा के व्यक्ति की बिहार में मौत
बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह डोगरा पैसे कमाने के चक्कर में घर से मिलों दूर बिहार में काम करता था। बलविंदर बिहार में अपने साथी के साथ सिविल वर्क करता था। वर्तमान में बलविंदर तारालाही में एल्यूमिनियम का काम कर रहा था और समस्तीपुर में किराए के कमरे में रहता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, फिर बढ़े सीमेंट के दाम- यहां देखें रेट लिस्ट
बाइक को टेंपो ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, बलविंदर के साथ ये भयानक हादसा बीती शाम को पेश आया है। हादसे के वक्त बलविंदर अपने दोस्त हेमंत लाल देव के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक को एक टेंपो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और बलविंदर की मौत हो गई।
टेंपो चालक हुआ फरार
हेमंत लाल देव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो और बलविंदर बीती शाम को समस्तीपुर जाने के लिए डीहलाही से रवाना हुए थे। इसी दौरान तारालाही गैस गोदाम के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा सप्लाई करने जा रहा था तस्कर, एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
बलविंदर चला रहा था बाइक
हादसे के वक्त बाइक बलविंदर चला रहा था। में बलविंदर और हेमंत लाल देव बाइक समेत सड़क के बीचों-बीच गिर गए। हादसे में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, हेमंत बाल-बाल बच गया। इससे पहले कि बलविंदर को अस्पताल पहुंचाया जाता- उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेमंत देव मेकना वेदा का रहने वाला बताया जा रहा है।
टेंपो चालक हुआ फरार
मामले की पुष्टि करते हुए विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल, हादसे के हाद से आरोपी टेंपो चालक मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
