ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अम्ब अन्दौरादृदौलतपुर रेलवे ट्रैक पर सैर करने निकले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अभी मात्र दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया।
इस हादसे में जान गंवान वाले युवक की पहचान 34 वर्षीय मुनीष जस्सल के रूप में हुई है। मुनीष ऊना में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक के रूप में कार्यरत थे। अचानक हुई इस घटना से एक हंसता.खेलता परिवार पल भर में बिखर गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार ने खो दिया जवान बेटा
मुनीष जस्सल अपने माता.पिता की इकलौती संतान थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में बेटे की मौत की खबर पहुंचते ही मातम छा गया और परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल हो गया। पिता राजिंद्र कुमार हिमाचल पुलिस से सब.इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इकलौते बेटे को खोने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव के बीच सुक्खू सरकार को झटका, निर्वाचन आयोग ने नई पंचायतों के गठन पर लगाई रोक
दो साल पहले हुई थी शादी
मुनीष की शादी अभी केवल दो वर्ष पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी अभी नए सपनों के साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत ही कर रही थीं, लेकिन यह हादसा उनके जीवन में ऐसा दर्द दे गया जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। जिस घर में कुछ समय पहले शादी की खुशियां गूंज रही थींए वहीं अब मातम पसरा हुआ है। दो साल पहले दुल्हन बनकर आई नवविवाहिता का सुहाग पल भर में उजड़ गया। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गईं और पूरे परिवार का दर्द देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान, 6 माह पहले पत्नी का हुआ था नि.धन; 3 बच्चे हो गए अनाथ
लोको पायलट ने बचाने की कोशिश की
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मुनीष अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर टहल रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर चौक से अंबाला की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई और मुनीष उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया और घायल युवक को ट्रेन में डालकर तुरंत अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Israel-Iran War का असर: हिमाचल में 140 रुपए बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, महंगाई का बड़ा झटका
हादसे की वजह की जांच जारी
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन उस समय अपने तय समय से देरी से चल रही थी। संभव है कि मुनीष को लगा हो कि इस समय ट्रेन नहीं आएगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह टहलते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहे थेए जिसके कारण उनका ध्यान भटक गया। रेलवे पुलिस चौकी ऊना के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे की मौत और नवविवाहिता के उजड़े सुहाग की खबर से पूरे इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
