#यूटिलिटी
March 7, 2026
Israel-Iran War का असर: हिमाचल में 140 रुपए बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, महंगाई का बड़ा झटका
60 रुपए से 140 तक बढ़े दाम, ईरान.इजरायल युद्ध का दिखने लगा असर
शेयर करें:

शिमला। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान.इजरायल युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश की रसोई तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव के बीच प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। शनिवार से लागू नई दरों के बाद 14ण्2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत कई जिलों में एक हजार रुपये के आसपास पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़ गए हैं। इससे पहले पहली मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी।
कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खासतौर पर महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घरेलू सिलेंडर में करीब 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर में 100 से 140 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं और गैस की आपूर्ति भी सामान्य बताई जा रही है।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर एलपीजी के दामों पर पड़ रहा है। यदि वैश्विक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में कीमतों में और उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
राजधानी शिमला में आज शनिवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 66 रुपए महंगा हो गया है। जिसके चलते इसकी कीमत एक हजार के पार हो गई है। शिमला में घरेलू सिलेंडर लेने के लिए 1015 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 134 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही व्यावसायिक सिलेंडर अब 2097 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह सिलेंडर 1960 रुपए में मिल रहा था।
शिमला
बिलासपुर
धर्मशाला
कुल्लू
मंडी
चंबा
ऊना
एलपीजी के दाम बढ़ने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर शिमला में पेट्रोल करीब 95 रुपये और डीजल करीब 87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा चला तो इसका असर सिर्फ गैस ही नहीं बल्कि अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल एलपीजी महंगा होने से हिमाचल के लाखों परिवारों की रसोई का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।