कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अखाड़ा बाजार में बुधवार को दो जगह हुए भयंकर भूस्खलन ने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया। दो घरों पर हुए भूस्खलन से कई लोग मलबे में दफन हो गए। जिनकी ललाश में NDRF टीम लगातार जुटी हुई है। आज चौथे दिन एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
अब तक कुछ लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। कुछ लोगों के शव भी बरामद हुए हैं। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। मलबे से निकाले गए लोगों को चोटें आई थी। सभी घायल लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में लाखों की चरस लेकर निकला था तस्कर, रास्ते में हो गया पुलिस से सामना
कल तीन युवकों की मिली देह
शनिवार तड़के चलाए गए अभियान में जिन तीन शवों को निकाला गया, उनकी पहचान कश्मीर के रहने वाले वेकर अहमद, ताहिर और हुसैन के रूप में हुई है। ये सभी युवक मजदूरी और काम के सिलसिले में कुल्लू आए थे और भूस्खलन की इस भयावह घटना का शिकार हो गए।
बेकर अहमद की दर्दनाक कहानी
बेकर अहमद जो महज आठ दिन पहले ही कुल्लू आया था, आखाड़ा बाजार की सब्ज़ी मंडी के पास स्थित एक चिकन कॉर्नर में काम करता था। वह कुपवाड़ा निवासी फरीद के साथ एक किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार को जब अचानक भूस्खलन हुआ, तो उनका कमरा मलबे में दब गया।
फरीद किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन बेकर और उनके साथ उसी मकान में रह रहे एनडीआरएफ के जवान नरेंद्र मलबे में फंस गए। रेस्क्यू टीम की लगातार कोशिशों के बाद शनिवार को बेकर का शव मलबे से निकाला गया।
यह भी पढ़ें : आज हिमाचल समेत पूरा देश देखेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
दूसरे स्थान पर और शव बरामद
वहीं, अखाड़ा बाजार में दो घरों पर हुए भूस्खलन 10 लोग दब गए थे। इस घटना के बाद अब तक NDRF की टीम छह शव बरामद कर चुकी है। इनमें कश्मीर के रहने वाले सज्जाद अहमद, अब्दुल रशीद, मेहराज, ताहिर, हुसैन और एक स्थानीय महिला शामिल हैं। मेहराज का शव गुरुवार को ही निकाला गया था और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया।
गुलजार की तलाश जारी
गुलजार नामक एक अन्य युवक अब भी लापता है, और उसकी तलाश जारी है। इस घटना में घायल तीन लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सभी मृतक और घायल युवक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे और कुल्लू में विभिन्न मजदूरी कार्यों में लगे हुए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कमजोर पड़ने लगा मानसून, अगले 3 दिन तक साफ रहेगा मौसम- कई जगह खिलेगी धूप
मृतकों की पहचान
लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले लोग कुल्लू और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
- लता देवी निवासी कुल्लू
- हुसैन लोन निवासी कश्मीर
- अब्दुल रशीद निवासी कश्मीर
- मेहराजद्दीन लोन निवासी कश्मीर
- ताहिर दीन अहमद शेख निवासी कश्मीर
- सजाद अहमद वाणी निवासी कश्मीर
यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव के बेटे ने बिना कोचिंग के NET/JRF किया क्वालीफाई, देशभर में पाया तीसरा रैंक
सुरक्षित रेस्क्यू हुए 3 लोग
लैंडस्लाइड के मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। ये तीन लोग कुल्लू जिले के आखड़ा बाजार के रहने वाले हैं- जिनकी पहचान,
- अभिनव सांख्यान (32)
- कमलेश (60)
- राधिका (73)
