ऊना। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। एक तरफ जहां भारी बारिश कहर बरपा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सांप व बिच्छू के काटने का खतरा भी बढ़ गया है। इस सीजन में अब तक कई लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। अब एक और मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई है।  

अचानक बिगड़ने लगी युवक की तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के कड़ (भंजाल) गांव से सामने आया है। यहां पर बीते मंगलवार शाम को युवक अपने घर के पीछे किसी काम में लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने Gen Z को कहा गटर छाप, बोलीं- शराब पीती हैं, मां-बाप की कमाई खाती हैं

इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों को जैसे ही घटना का पता चला, उन्होंने बिना देर किए उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान अक्षय उम्र 20 साल, गांव कड़ (भंजाल), जिला ऊना के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- CUHP के दो छात्र 3 दिनों से लापता- खोज में जुटी SDRF और पुलिस, चचेरे भाई हैं दोनों

माता-पिता का इकलौता बेटा था अक्षय

अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। ऐसे में जवान बेटे की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। माता-पिता के लिए इस दुख को सहन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। परिवार के लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि अक्षय अब उनके बीच नहीं है। इस घटना के बाद गांव के लोग भी परिवार के दुख में शामिल हैं।

हाल ही में पूरी की थी ITI की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि अक्षय ने हाल ही में ITI की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने भविष्य को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा था। परिवार को भी उससे काफी उम्मीदें थीं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से HRTC बस में चिट्टा लेकर आ रहा था युवक, सीट के नीचे छिपा रखी थी खेप

लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में एक सांप के डसने की घटना उसकी जिंदगी खत्म कर देगी। अक्षय की मौत से उसके परिवार और जान-पहचान वालों को गहरा सदमा लगा है।

सांप के काटने का बताया जा रहा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अक्षय की मौत सांप के डसने के कारण हुई है। हालांकि, घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की पूरी वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, इस दुखद घटना ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया है।