शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी कड़ी में जिला शिमला से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक आल्टो कार और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार आल्टो ने बोलैरो कैंपर को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला शिमला के  पुलिस थाना बालूगंज के क्षेत्र में पेश आया है।  सिरमौर जिले के रहने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे अपनी बोलैरो कैंपर गाड़ी में कर्मचारियों को लेकर जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट ADB करेगा पूरा, दी मंजूरी; 2200 करोड़ से बदलेगी हिमाचल की तस्वीर

 

इसी दौरान सामने से एक आल्टो 800 कार तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दी। आल्टो कार को राकेश कुमार चला रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलैरो कैंपर से जा टकराई।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोघी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : अस्पताल जाने के लिए निकली पूजा, नहीं लौटी घर- मां को ढूंढ रहा मासूम

अस्पताल में डॉक्टरों ने आल्टो कार चालक राकेश कुमार की जांच की, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना बालूगंज की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे को लेकर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : अस्पताल जाने के लिए निकली पूजा, नहीं लौटी घर- मां को ढूंढ रहा मासूम

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी न करें और यातायात नियमों का पालन करें।