#हादसा
October 18, 2026
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम बच्चों ने खो दी मां; एक ही परिवार के 5 लोग थे सवार
दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, हादसे में पांच लोग घायल
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा सलूणी से करीब तीन किलोमीटर दूर शालियूंड मोड़ के पास हुआ। टाटा पंच गाड़ी नंबर HP 81-4131 में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मदद के लिए प्रयास किए और पुलिस को सूचित किया।
दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान हरिंद्र कुमार (38), उनकी पत्नी पुनीता देवी (33), रेखा देवी (56), समर्थ (3) और सान्वी (3) के रूप में हुई है। सभी घायल गांव बणी (भंडडा), डाकघर एवं तहसील सलूणी, जिला चंबा के निवासी बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें : प्रतिमा अनावरण के बहाने वीरभद्र परिवार ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, एक मंच पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना किहार के प्रभारी जगबीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल में उपचार के दौरान पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायलों में रेखा देवी और तीन वर्षीय समर्थ की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों का भी उपचार किया गया।
यह भी पढ़ें : नवरात्र में मातम: शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कु..चला, 14 की मौ**त- 32 घायल
इस दुर्घटना में एक ही परिवार के सदस्यों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे में जान गंवाने वाली पुनीता देवी के पति हरिंद्र कुमार और दोनों मासूम बच्चों समर्थ व सान्वी के भी घायल होने की जानकारी है। परिवार के लिए यह दुर्घटना बेहद दुखद साबित हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात घर में पड़ी पुलिस रेड, 28 वर्षीय महिला से मिला लाखों का चिट्टा
एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।